फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लकड़ी बेचने का झांसा देकर 1.08 लाख रुपये की ठगी

Wed, 12 Aug 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लकड़ी बेचने का झांसा देकर एक कारोबारी ने 1.08 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। आरोप बिहार के जिला कटिहार निवासी मोहम्मद जुमाल हुसैन पर लगा है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रणजीत कॉलोनी निवासी संजीव कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लकड़ी का कारोबार करता है। उसके पास मोहम्मद जुमाल हुसैन का फोन आया था। आरोपी ने उसे बताया कि वह उसे सस्ते दाम पर लकड़ी उपलब्ध करा सकता है।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से कारोबारी को लकड़ी भी दिखाई, जिससे उसे सौदा सही होने का भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने लकड़ी भेजने से पहले एडवांस के तौर पर 1.08 लाख रुपये मांगे। संजीव ने आरोपी के बताए खाते में रकम भेज दी। आरोपी ने न तो लकड़ी भेजी और न ही पैसे वापस किए। संजीव ने जब आरोपी को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें