फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर 3.60 लाख ठगे

Tue, 28 Apr 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.60 लाख की ठगी कर ली। आरोपी खुद को रेलवे विभाग में कार्यरत बताता था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विशु मोहन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विशु मोहन ने बताया कि उसकी मुलाकात जगाधरी में राजकुमार नामक व्यक्ति से हुई थी, जो स्वयं को रेलवे विभाग में कार्यरत बताता था। आरोपी ने अपने संपर्कों के माध्यम से रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे विश्वास में ले लिया। आरोपी ने उसे कई बार जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बुलाकर अलग-अलग समय पर कुल 3.60 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी उपहार के रूप में ले लिया, जिसका बिल पीड़ित के नाम पर है। पैसे लेने के बाद आरोपी न तो नौकरी लगवा सका और न ही रकम वापस की। बार-बार संपर्क करने पर वह टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह और उसका परिवार मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने रेलवे में हेड क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर पैसे और मोबाइल हड़प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें