फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 7.90 लाख ठगे

Sun, 29 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर गांव अलीशेरपुर माजरा निवासी युवक से सात लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। व्यासपुर थाना पुलिस ने पंजाब के जालंधर के गांधी नगर निवासी आरोपी सौरभ तनेजा उर्फ अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अलीशेरपुर माजरा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि पंजाब के जालंधर के गांधी नगर निवासी सौरभ तनेजा उर्फ अरमान लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। विदेश जाने की इच्छा के चलते उसने आरोपी से संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया और इसके लिए सात लाख 90 हजार रुपये खर्च आने की बात कही।
विज्ञापन

उसने अक्तूबर 2024 से अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल सात लाख 90 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने उसे विदेश भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन पूरी रकम लेने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। पीड़ित ने बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी जब विदेश जाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो उसने आरोपी से इस बारे में बातचीत की।
उसने अपनी रकम और विदेश भेजने के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन आरोपी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रकम वापस दिलाने की मांग की। शिकायत मिलने के बाद व्यासपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि जितेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर सौरभ तनेजा उर्फ अरमान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से जुड़े तथ्यों और लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें