फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिचित बनकर ग्रामीण के साथ चार लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 04 Oct 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठग ने विदेश में रहने वाला परिचित बनकर मंडेबर गांव निवासी गुरमेल सिंह से चार लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने फोन कर खुद को उसका जानकार बताया और पैसों की जरूरत होने की बात कहकर कुछ दिन बाद रकम लौटाने का भरोसा दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरमेल सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनका जानकार बताते हुए बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान आरोपी ने कहा कि उसे पैसों की जरूरत है और वह कुछ दिन बाद रकम वापस कर देगा।
विज्ञापन

आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए उन्होंने उसके बताए बैंक खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा फोन किया और और पैसों की मांग करने लगा। इस पर उन्हें शक हुआ। उसने विदेश में रहने वाले अपने जानकार से फोन पर संपर्क कर पूरे मामले के बारे में पूछा।
जानकार ने बताया कि उसने न तो किसी से पैसे मांगे हैं और न ही उसे किसी रकम की जरूरत है। यह सुनकर उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस विदेशी नंबर और जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की गई, उसकी जानकारी जुटा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी परिचित के नाम से अनजान नंबर से फोन आने पर बिना पुष्टि किए पैसे ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें