फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधिक मुनाफे का झांसा देकर 4.76 लाख की ठगी

Sun, 04 Oct 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अधिक मुनाफे लालच देकर गांव रामगढ़ निवासी सौरभ शाह से साइबर ठगों ने 4.76 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सौरभ शाह ने बताया कि गत 11 मार्च को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। मैसेज पर क्लिक करने के बाद वे एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में एक कंपनी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान ग्रुप में मौजूद आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने निवेश के लिए हामी भर दी। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी भेजी और उनमें रकम जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने आरोपियों के बताए खातों में कुल चार लाख 76 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा कराने के बाद उसे मुनाफे की राशि मिलने का इंतजार था।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने मुनाफे की राशि नहीं दी। जब उन्होंने रकम और मुनाफे के बारे में आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप से बाहर दिया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि टेलीग्राम अकाउंट, मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटा जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें