फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 5.60 लाख रुपये

Wed, 30 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने सुभाष नगर निवासी बुजुर्ग के मोबाइल पर जीवन प्रमाण के नाम से एपीके फाइल भेजकर उसके खाते से 5.60 लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग ने जैसे ही फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाल ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष नगर निवासी दलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को उनके मोबाइल पर जीवन प्रमाण नाम से एक एपीके फाइल आई थी। उन्हें लगा कि यह जरूरी दस्तावेज से संबंधित फाइल है। उसने जैसे ही फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग करके कुल पांच लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

दलजीत सिंह के अनुसार मोबाइल दोबारा ऑन होने के बाद उनके फोन पर बैंक खाते से रुपये निकाले जाने के कई संदेश आए। संदेश देखकर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद खाते से रकम निकाले जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के मुताबिक साइबर क्राइम थाने की पुलिस टीम ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें : एसपी
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मोबाइल पर किसी अनजान नंबर या संदिग्ध स्रोत से आई एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। ठग ऐसी फाइलों के जरिये मोबाइल में सेंध लगाकर बैंकिंग से जुड़ी जानकारी तक पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है। साइबर ठगी के मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें