फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 2.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी में महिला गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 2.60 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साउथ दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी बीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जगाधरी के मालवीयनगर निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि चार अप्रैल 2024 को व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया था। ग्रुप में शामिल सदस्यों ने उसे शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे तीन अन्य शेयर बाजार ग्रुप में भी जोड़ा गया। शुरुआत में निवेश की गई राशि पर मुनाफा दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने करीब 2.60 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब उसने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले। ग्रुप के सदस्यों से संपर्क करने पर उसे बताया गया कि 20 लाख रुपये का ऑनलाइन लोन लेकर निवेश करने पर उसका लाभ बढ़ जाएगा। पीड़ित से जो रकम ठगी गई थी उसमें से करीब 70 लाख रुपये बीना के खाते में भी जमा किए गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ठगी की रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें