फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी

Fri, 17 Jul 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने पर एसपी को दी गई शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने थाना व्यासपुर में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खारवन निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा दलविंद्र सिंह 12वीं कक्षा पास हैं। वह पुर्तगाल जाना चाहता था। इस दौरान गांव के ही उनके मित्र हर्ष ने उनकी मुलाकात रजत उर्फ राजा से करवाई। रजत ने उनको बताया कि उसका परिचित केएएफ प्रोडक्शन्स, गांव पालम, महावीर एन्क्लेव, नई दिल्ली का प्रोपराइटर मार्को रोशन विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

पहले भी कई लोगों को विदेश भेज चुका है। मार्को रोशन ने पुर्तगाल भेजने के लिए 13.50 लाख रुपये खर्च बताया। पासपोर्ट, 10वीं, 12वीं के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड मंगवाकर रजत उर्फ राजा के माध्यम से अपने पास मंगवा लिए। कुछ समय बाद रजत ने दलविंद्र सिंह के मोबाइल पर वीजा की फोटो भेजी और बताया कि उनका वीजा लग गया है।
फोटो में वीजा नंबर कटा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने कहा कि पहले पैसे जमा कराएं, तभी असली पासपोर्ट और वीजा दिए जाएंगे। आरोपी ने कुल 9.50 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने चार अलग-अलग बार दिल्ली से पुर्तगाल की फ्लाइट टिकट भेजी। पहली टिकट 18 जनवरी, दूसरी 24 जनवरी, तीसरी 10 फरवरी और चौथी 15 फरवरी की थी। हर बार दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन

चौथी बार आरोपी ने उन्हें होटल में रुकने के लिए कहा, जहां वे करीब 10 दिन तक इंतजार करते रह। पुलिस में शिकायत की बात कहने पर उसने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी ने 27 फरवरी को दो चेक भेजे, लेकिन बाद में फोन कर कहा कि इन चेकों को बैंक में जमा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें