फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Mon, 29 Apr 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गोशाला कॉलोनी निवासी चरणजीत सिंह को सोना दिलाने के नाम पर उनसे 14 लाख 53 हजार रुपये ठग लिए। उनके साथ मुथूट फाइनेंस कंपनी से सस्ती कीमत पर सोना दिलवाने का झांसा देकर उषा वाली गली निवासी दर्पण ने ठगी की। बाद में न तो उसके रुपये वापस किए और न ही सोना दिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गोशाला कॉलोनी की चरणजीत सिंह ने बताया कि उसकी दर्पण से पुरानी जान पहचान है। एक दिन दर्पण ने उन्हें बताया कि मुथूट फाइनेंस कंपनी के अधिकारी सोने की नीलामी करते हैं जो मार्केट से कम कीमत पर मिलता है। उसकी कंपनी के अधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है। वह उनसे बात कर मार्केट रेट से कम में सोना दिलवा सकता है।
विज्ञापन

इस पर वह आरोपी की बातों में आ गई। उसने दर्पण को अलग-अलग कर 14 लाख 53400 रुपये दिए। दर्पण ने उससे जो रुपये लिए उसके लिए बकायदा उसे रसीद भी दी। काफी दिन बीतने के बाद भी उसे सोना नहीं मिला तो उसने दर्पण से बात की, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बना देता।
विज्ञापन

हताश होकर उसने अपने रुपये मांगने शुरू किए। आरोप है कि दर्पण ने उसे रुपये व सोना देने से मना कर दिया। साथ ही उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें