फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कमीशन का लालच देकर 9.83 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु गोविंद सिंह फार्मेसी कॉलेज के लेक्चरर को ऑनलाइन काम करवा कर मोटा कमिशन देन का झांसा देकर नौ लाख 83353 रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साढौरा ने नौशहरा गांव निवासी भारत भूषण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी टेलीग्राम की आइडी पर किसी श्रेनाया नाम की आइडी से मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि यदि आनलाइन काम करके रुपये कमाना चाहते हो तो दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक किया तो मेक माइ ट्रिप नाम की एक वेबसाइट खुली।
विज्ञापन

साइट खोलते ही इंस्टाग्राम पर मैसेज आया उन्हें वेबसाइट पर होटल को रैंकिंग देनी है। जिसकी एवज में उन्हें कमीशन मिलेगी। मैसेज के अनुसार दिए गए होटल पर रैंकिंग दी। जिस पर उसके खाते में एक हजार रुपये आ गए। ठगों ने कहा कि यदि वह और ज्यादा कमीशन लेना चाहते हैं तो उन्हें 11 हजार रुपये का पैकेज लेना पड़ेगा। यह रुपये कमीशन के साथ वापस मिल जाएंगे। इस तरह से ठगों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। यह पैकेज लेने के बाद उनके खाते में 23 हजार रुपये आए।
विज्ञापन

इस तरह आरोपी उसे बड़ा पैकेज लेकर ज्यादा कमीशन का लालच देने लगे। अलग-अलग समय पर उसने आरोपियों के खातों मेें रुपये जमा करवा दिए। ठगों ने जो वेबसाइट बना रखी थी उस पर उसका कमीशन भी दिख रहा था। आरोपी उसे कहने लगे कि यदि वह अपना सारा प्रॉफिट लेना चाहता है तो उसे 15 लाख रुपये जमा कराने होंगे। उन्होंने रुपये जमा नहीं करवाए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें