फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी

Tue, 10 Dec 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर मंधार गांव निवासी नीरज कुमार से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप अंबाला शहर के दाल बाजार निवासी आशा मक्कड़ पर लगा है। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंधार गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से रोजगार की तलाश में था। फरवरी माह में उसके एक दोस्त ने उसे बताया कि अंबाला शहर के दाल बाजार निवासी आशा मक्कड़ लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का काम करती है। अपने दोस्त के माध्यम से वह आरोपी महिला आशा मक्कड़ से मिला।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी पर लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने कुछ खर्च देने की बात कही। आरोपी महिला की बातों में आकर उसने उसे अपने दस्तावेज व करीब डेढ़ लाख रुपये दे दिए। आरोपी महिला ने उसे आश्वासन दिया कि जल्द ही उसकी सरकारी नौकरी लग जाएगी।
विज्ञापन

कई माह बीतने पर जब उसने आरोपी को फोन कर नौकरी लगवाने की बात कही तो उसने उसे चंडीगढ़ बुलाया। दो जुलाई को चंडीगढ़ उच्च न्यायालय परिसर में आरोपी महिला ने उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। जिसमें 22 जुलाई की ज्वाइनिंग तिथि दर्शाई हुई थी। बाद में उसे पता चला कि वह फर्जी ज्वाइनिंग लेटर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें