फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरवी रखे जेवर हड़पने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक सुनार के खिलाफ गिरवी रखे जेवर को वापस न करने के आरोप में पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में साढौरा निवासी नूतन शर्मा ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र और राजेश के नाम के व्यक्तियों को 21 मार्च 2018 को 260 ग्राम जेवर गिरवी रख कर 5,20,000 रूपये ब्याज पर लिए थे। लगभग 5 महीने लगातार इस रकम का ब्याज देने के बाद असल रकम अदा कर दी। इस पर सुनार सुरेंद्र बग्गा ने कहा कि रकम आ गई है और जेवरात तीन-चार दिन के अंदर बैंक से लाकर दे दी जाएगी। क्योंकि जिसके पास जेवर रखे हुए हैं वह तीर्थ यात्रा पर गया हुआ है।
विज्ञापन

आरोप है कि जब दोबारा गए तो उसने कहा कि जिसके पास जेवर थे। उसे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवानी पड़ गई है अगर समय से रजिस्ट्री न हुई तो उसका बयाना खत्म हो जाएगा, इसलिए 15 दिन बाद बैंक का लोन जमा करवाने के बाद आपको जेवर दे दिए जाएंगे। इसके बाद वे 15 दिन के बाद सुरेंद्र बग्गा से मिले तो कहने लगा सारा जेवर बैंक में इकट्ठा रखने की वजह से जेवर आपस में मिक्स हो गए। दो-तीन दिन तक तीनों ग्राहकों को बुलाकर आपका अपना जेवर साथ लेकर जाना। जब वह फिर से उसके पास गए तो नया बहाना लगाकर उन्हें वहां से भेज दिया। उसदिन से वह उसके पास फोन करते आ रहे हैं, लेकिन फोन को काट देता है।
आरोप है कि जब उन्होंने उसे किसी तरह से संपर्क किया तो उसने नया बहाना बना दिया। और कहने लगा वह इस समय बहुत परेशान है वह एक माह के भीतर सारी रकम वापस कर देगा। लेकिन काफी समय होने के बाद भी नहीं दिए। आरोप है अब जब उसके पास फोन व वहां जाते हैं तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें