फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर विष्णु नगर निवासी सागर के साथ धोखाधड़ी हो गई। इसका आरोप शिकायतकर्ता ने भगीरथ की शिवपुरी निवासी रजनीश शर्मा पर लगाया है। फर्कपुर पुलिस ने सागर की शिकातय पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सागर ने बताया कि आरोपी रजनीश ने उससे कहा कि उसकी विदेश में अच्छी जान पहचान है और उसे न्यूजीलैंड भिजवाने का झांसा दिया। इस तरह उसे आरोपी की बातों पर यकीन होने लगा। वीजा लगवाने के नाम पर आरोपी ने लगभग छह लाख रुपये का खर्च होने की बात कही। जिस पर सागर तैयार हो गया। उसने अलग-अलग कर आरोपी के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए और ढाई लाख रुपये नकद दिए। पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी आरोपी ने ले लिए। कुछ दिन में वीजा लगवाने का आश्वासन दिया। काफी समय बीतने के बाद जब सागर का वीजा नहीं लगा तो उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे। वह टाल मटोल करने लगे। उसके स्वजन से बात की तो उन्होंने भी साफ इनकार कर दिया। अब पता लगा कि आरोपी विदेश भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें