फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिप्टो करंसी में निवेश करा 7.31 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 07 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्रिप्टो करंसी में निवेश से अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 7.30 लाख रुपये ठग लिए गए। यह ठगी शहर की आदर्श नगर कैंप कॉलोनी निवासी सचिन चौधरी के साथ हुई है। आरोप अभिजीत शुक्ला व बृज किशोर शुक्ला पर लगा है। थाना गांधीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में आदर्श नगर कैंप कॉलोनी निवासी सचिन चौधरी ने बताया कि एक दिन उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो उसके बाद वह एक ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद वहां पर क्रिप्टो करंसी इन्वेस्टमेंट के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसके बाद उसकी बात अभिजीत शुक्ला व बृज किशोर शुक्ला से होने लगी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे कहा कि क्रिप्टो करंसी में इन्वेस्टमेंट कर अधिक लाभ कमा सकते हैं। यदि वह क्रिप्टो करंसी में इन्वेस्ट करने का इच्छुक है तो वह उनके बताए अकाउंट में पैसे जमा करवा दे। वह आरोपियों की बातों में आ गया। इस दौरान उसने आरोपियों के कहने पर जून 2022 से मई 2024 तक अलग-अलग करके सात लाख 31 हजार रुपये क्रिप्टो करंसी में इन्वेस्ट कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसे इसका लाभ नहीं दिया गया। जब उसने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें