फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण 22 को

Thu, 19 Feb 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना के चौथे चरण का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। संत निरंकारी मंडल यमुनानगर ब्रांच के संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रात: आठ बजे से सेवादल के सैकड़ों की संख्या में संगत बाडी माजरा पुल से लेकर ग्रे -पेलिकन रेस्ट हाउस तक यमुना के घाटों की सफाई करेंगे ।
विज्ञापन

सचिव जोगिंदर सुखीजा के अनुसार यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं,जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें