फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेहंदी हसन हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा निवासी 42 वर्षीय मेहंदी हसन की हत्या के मामले में अपराध शाखा-2 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी सोहेल खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि मेहंदी हसन के भाई जब्बार हसन ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, जब्बार हसन पांच भाइयों में से एक है। उसके चाचा कुरबान और चाचा का बेटा आवेश पिछले कई दिनों से मेहंदी हसन से गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन

तीन मई की रात करीब सवा दस बजे मेहंदी हसन परिवार की साझा बैठक में बैठा था। इसी दौरान कुरबान वहां पहुंचा और उसे शराबी कहकर आवाज लगाई। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत के मुताबिक करीब 20 मिनट बाद जब मेहंदी हसन घर से बाहर निकला तो कुरबान, उसका बेटा आवेश, साकिर, सोहेल और बलकिशा ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में मेहंदी हसन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अब सोहेल खान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें