फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली से साइबर ठगी का गैंग चलाने वाले चार दबोचे, दो भेजे जेल

Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगी करने वाले गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए मां-बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवती से एटीएम बदलने के नाम पर 46 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को ही अदालत में पेश किया। जहां से दो आरोपियों कविता और राहुल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि, दिलशाद व हिमांशु को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ के मुताबिक, सात अक्टूबर को एक महिला ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि एटीएम गुम होने के नाम पर उसने टोल फ्री नंबर पर कॉल की थी। जिसके बाद ओटीपी पूछकर उसके खाते से 46 हजार रुपये की ठगी की गई थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। जांच में सामने आया कि दिल्ली के गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दिल्ली के संगम विहार निवासी कविता व उसके बेटे सागर, ओखला निवासी हिमांशु कुमार व तुगलकाबाद निवासी दिलशाद उर्फ राजा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें