यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के आरोप में फर्कपुर थाना पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पंजेटो का माजरा निवासी सरिता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2016 में साढ़ौरा क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी रवि के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ में सैनिक है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस नेपति रवि कुमार, सास देबो देवी, रवि के चचेरे भाई प्रिंस व पड़ोसी मनीश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद