यमुनानगर। राधा कृष्ण कॉलोनी में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में शहर जगाधरी थाना पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 13 सितंबर की शाम वह अपने दोस्त गगन के साथ मुखर्जी पार्क से रवि पोल्ट्री फार्म की ओर पैदल जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में लाल सिंह, उसके बेटे गौरव सैनी, शिवम सैनी और राहुल समेत अन्य युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद