जगाधरी। बूड़िया रोड स्थित डे ब्रेक होटल से चार एलईडी चोरी हो गई। सीसीटीवी की जांच की तो पता लगा कि आरोपी इख्तयार यह एलईडी चोरी कर ले गया है। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। शिकायत में गांव बहादुरपुर निवासी गौरव कुमार ने बताया कि बूड़िया रोड पर डे ब्रेक होटल किराये पर लिया है। होटल में 27 मार्च को राजस्थान के जिला सवाई माधोपुर के गांव पांवटा गढ़ी निवासी इख्तयार ने कमरा बुक किया। वह 29 मार्च तक होटल में रहा। सुबह सात बजे इख्तयार के बराबर वाले कमरे से 32 ईंच की एलईडी गायब थी। इख्तयार भी कमरे से गायब था। जांच में पता चला कि चार कमरों से एलईडी चोरी हुई हैं। संवाद