फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जर्मनी भेजने के नाम पर चार लाख रुपये हड़पे

Tue, 12 Sep 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के तीन लोगों ने जर्मनी भेजने के नाम पर गांव मंधार निवासी बृजमोहन से चार लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने बृजमोहन को बताया कि जर्मनी भेजने के लिए 12 लाख रुपये खर्च आएगा। आरोपियों ने चार लाख रुपये पहले और आठ लाख रुपये जर्मनी भेजने के बाद लेने तय किए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव मंधार निवासी बृजमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसके भतीजे ने बताया कि वह अमर सिंह को जानता है। जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उन्होंने अमर सिंह को फोन किया तो उसने उन्हें अपने जगाधरी स्थित कार्यालय में आकर मिलने को कहा। अमर सिंह ने उसकी फोन पर संदीप से बात करवाई। जिसने उन्हें जल्द ही जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने जर्मनी भेजने पर 12 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। आरोपियों ने उससे चार लाख रुपये पहले और बाकी रुपये जर्मनी जाने के बाद देने के लिए कहा। उसने आरोपियों पर विश्वास करके एक लाख रुपये और दस्तावेज उन्हें दे दिए। इसके बाद उसके पिता ने आरोपियों को तीन लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे कहा कि उसका वीजा लग गया है। आरोपियों ने उसे पहले दुबई और फिर रसिया होते हुए जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया। बाद में आरोपियों ने उसे दिल्ली बुलाया और वहां पर अरुण से मिलने के लिए कहा। वह दिल्ली पहुंचकर अरुण से मिला। अरुण ने उसे दिल्ली के एक होटल में रखा और उसकी टिकट करवाने की बात कही। काफी दिन बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने विदेश भेजने से मना कर दिया। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें