फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोलैंड भेजने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये

Fri, 26 Jul 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी (यमुनानगर)। पोलैंड भेजने का नाम पर मैहलावाली गांव निवासी मनप्रीत सिंह से चार लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी जय मिश्रा पर लगा है। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में मैहलावाली की कुलदीप कौर ने बताया कि उसका भतीजा मनप्रीत सिंह काम के लिए विदेश जाना चाहता था। तब उन्हें पता चला कि मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी जय मिश्रा लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उन्होंने आरोपी से बातचीत की। आरोपी ने पोलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर उनसे छह लाख रुपये मांगे। आरोपी की बातों में उसके खाते में चार लाख दस हजार रुपये भिजवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी रुपये विदेश भेजने के बाद देने तय हुए। आरोपी ने उसके भतीजे का वीजा नहीं लगवाया। जब उससे रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। जब उन्होंने आरोपी पर रुपये देने का दबाव बनाया तो वह उन्हें धमकी देने लगा। परेशान होकर इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें