साढौरा। तहसील परिसर से खैर के चार पेड़ काट चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में फील्ड कानूनगो यशबीर सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में खैर के पेड़ लगे है, जिनमें से चार पेड़ सात जुलाई को किसी ने काट कर चोरी कर लिए। यह पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद