फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार संक्रमित केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रविवार को कोरोना के चार संक्रमित केस मिले और नौ लोग स्वस्थ हुए। डीसी पार्थ गुप्ता ने जिले में कोरोना की स्थिति के बारे में बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.37 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 50.53 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 30641 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30142 कोरोना से संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइड लाइन की पालन करें। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 44 सक्रिय केस हैं जिसमें से 36 कोरोना मरीज घर पर व 8 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 607465 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 572203 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 525 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 189 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें