साढौरा। चोरों ने मंगलवार रात को निरंकारी सत्संग भवन व स्टेडियम के सामने चाय की दुकान से चार गैस सिलेंडर चुरा लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। निरंकारी सत्संग भवन के चौकीदार मेहर चंद ने बताया कि रसोईघर के दरवाजे का ताला तोड़कर वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी किए गए हैं। सत्संग भवन की चारदिवारी काफी ऊंची होने के बावजूद इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं स्टेडियम के सामने मौजूद अशोक नंबरदार की चाय की दुकान से भी दो गैस सिलेंडर चोरी हो गए। अशोक नंबरदार ने बताया कि उनकी दुकान के शटर पर लगे ताले को तोड़कर वहां रखे दो गैस सिलेंडरों के अलावा कुछ बर्तन व नकदी की भी चोरी हुई है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद