संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। चोरों ने असगरपुर के गीतांजलि पेट्रोल पंप पर खड़े दो ट्रकों की खिड़कियों का शीशा तोड़कर चार बैटरियां चोरी कर लीं। दोनों ट्रकों के चालकों ने पुलिस को शिकायत दी है। गांव चाणचक के रमजान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने और अंबाला के केसरी गांव के सतनाम सिंह ने 14 फरवरी की रात को अपने ट्रक असगरपुर के गीतांजलि पेट्रोल पंप पर खड़े किए थे। 15 फरवरी को जब वह ट्रकों के पास पहुंचे तो साइड की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे और दोनों ही ट्रकों की दो-दो बैटरियां चोरी थीं।