फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से चार एकड़ गेहूं राख

Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। शामपुर निवासी राजकुमार के ठेके पर लिए खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। जिसमें तीन किसानों की चार एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। इसमें गुलाब सिंह की दो एकड़, लाभ सिंह की एक एकड़ और राजकुमार की एक एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

गुलाब सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत में आग भड़क गई। तेज हवा के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर लगे पंपों की मदद से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक चार एकड़ में खड़ी गेंहू की तैयार फसल राख हो चुकी थी। भाकियू के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर ने बताया कि गेहूं कटाई का सीजन शुरू होने से पहले ही बिजली निगम से खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर और ढीले बिजली के तार ठीक करने की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें