यमुनानगर। गांव खेड़ा फार्म के पास सड़क किनारे लगे दो सरकारी पेड़ों को काट कर चोरी करने का मामला सामने आया है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वन दरोगा अशोक सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव खेड़ा फार्म के पास सरकारी पेड़ लगे हैं। उन्हे 24 मई को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव खेड़ा फार्म के पास लगे सरकारी पेड़ों को काटकर लकड़ी गाड़ी में ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी में लदी पेड़ों की लकड़ी बरामद की। मौके से आरोपी इकरान, सोनी, मेहंदी उर्फ मीर साहब और ज्ञानी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। संवाद