संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शोर शराबा करके ऊंची-ऊंची आवाज में गाली गलौच करके आम जनता की शांति भंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उनको सूचना मिली कि मोहन मुर्गा, पेपर मील के पास कुछ व्यक्ति आपस में गाली गलौच करके सड़क सरेआम पर शोर शराबा करके ऊंची-ऊंची आवाज में गाली गलौच करके आम जनता की शांति को भंग कर रहे है। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौका पर पहुच कर चार व्यक्तियों को शोर शराबा करके आम जनता की शांति को भंग करते हुए काबू किया।