संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने चार आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सीआईए एक टीम ने पुराना कोर्ट बिलासपुर के पास शक के आधार पर कार सवार दो युवकों को रोका। तलाशी में दो देसी पिस्तौल व मैगजीन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गांव छौली निवासी मनप्रीत सिंह व पिरथीपुर निवासी युवराज के नाम से हुई। स्पेशल स्टाफ की टीम ने लक्ष्मी गार्डन निवासी सुर्यांश को गिरफ्तार कर उससे देसी पिस्तौल बरामद की है। सीआईए टू की टीम ने जय सिटी के पास से मुखर्जी पार्क निवासी मुकुल को अवैध हथियार के साथ काबू किया है।