फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो केंद्रों में होगी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मिशन बुनियाद के तहत लेवल-1 की परीक्षा में पास होने वाले 738 विद्यार्थियों की मंगलवार को लेवल-2 की परीक्षा है। इसके लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, दोनों जगाधरी शहर में हैं। इनमें एक राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी और दूसरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी है। दोनों स्कूलों में परीक्षाओं के चलते सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी।
दोनों स्कूलों में केवल बुनियाद लेवल-2 के परीक्षार्थी आएंगे, वहीं स्कूल के स्टाफ की परीक्षा में ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी दोनों केंद्रों में निरीक्षण करेंगे। इस बार बुनियाद मिशन की योजना में 3041 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 25 दिसंबर को जिले के सभी खंडों में बने आठ परीक्षा केंद्रों पर 2442 विद्यार्थियों ने लेवल-1 की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

लेवल-1 की परीक्षा परिणाम में 738 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इन्हीं 738 विद्यार्थियों की मंगलवार को लेवल-2 की परीक्षा है। इसमें पास होने वाले विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। इसके बाद तीनों लेवल में चयनित विद्यार्थियों का जिले में बने पांच बुनियाद केंद्रों पर शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन

ये है योजना
मिशन बुनियाद में कक्षा आठवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उनकी तीन लेवल की परीक्षा होती है। इन तीनों लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं-10वीं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा मिलती है। साथ ही छात्रवृत्ति, पठन-पाठन सामग्री, वर्दी व यातायात सुविधा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। अभी जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं, इनमें यमुनानगर में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिलासपुर (व्यासपुर), राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वती नगर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रादौर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रताप नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें