फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्राओं ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन पूर्व छात्रा गायन महोत्सव स्वरांजलि कार्यक्रम करवाया। पूर्व छात्राओं ने कलेज में बिताए गए दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनदीप कौर ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में देश विदेश में पर रह रही कॉलेज की पूर्व छात्राओं ने भाग लिया। ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत पूजा ने कॉलेज में बिताया समय याद करते हुए कहा कि यह उसके जीवन का स्वर्णिम समय था। प्राध्यापकों ने उसके व्यक्तित्व को निखारा, तभी आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई है। वहीं उसने मैं तैनू समझावां की गीत पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जीएनजी कॉलेज में ही कॉमर्स विभाग में कार्यरत सारिका सलमानी ने सोच न सके गीत से सबका मन मोह लिया। पंजाबी फिल्मों से जुड़ीं कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संगीत विभाग में कार्यरत रविंद्र शर्मा ने नी इक मेरी अख काशनी गीत प्रस्तुत किया। रविंदर शर्मा मिट्टी की खुशबू नामक पंजाबी फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभा चुकी हैं।
विज्ञापन

एसडी स्कूल से अरुणा रानी, होली हार्ट स्कूल से गौरी गौड़, सरस्वती पब्लिक स्कूल से मनप्रीत कौर और सिविल अस्पताल, जगाधरी में कार्यरत कंवलजीत कौर सहित 26 पूर्व छात्राओं ने महोत्सव में भाग लिया। डॉ. मनदीप कौर ने बताया कि वह और कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और संगीत विभाग में कार्यरत प्रो. निधि भी यहां पूर्व छात्राएं हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस में कार्यरत सोनिया ने भी अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने एकगीत प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी छात्राओं और पूर्व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रो. निधि और नेहा अरोड़ा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें