फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वर्षों बाद स्कूल पहुंचे पूर्व छात्र, यादें हुईं ताजा

Sat, 14 Nov 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में शनिवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। वर्षों बाद अपने विद्यालय पहुंचे पूर्व छात्रों ने पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान विद्यालय परिसर में भावुकता और उत्साह का माहौल रहा।
पूर्व छात्रों ने अपने पुराने शिक्षकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और स्कूल में बिताए दिनों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और पूर्व छात्रों के तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत, दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रथम सत्र के विद्यार्थियों को प्लांटर और पटका भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय के पुराने दिनों को दर्शाती वीडियो भी दिखाई गई, जिसे देखकर कई पूर्व छात्र भावुक हो गए। सम्मेलन में स्वागत गीत, मनोरंजक खेल, विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत लघु नाटिका और पुराने शिक्षकों का सम्मान आकर्षण का केंद्र रहे।
पूर्व छात्रों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और गुरुजनों के प्रति आभार जताया। खेलों के आयोजन ने माहौल को खुशनुमा बनाए रखा, वहीं अंत में प्रस्तुत भांगड़े पर पूर्व छात्र और शिक्षक जमकर झूमे। विद्यालय की ओर से अतिथियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

विद्यालय अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने पूर्व छात्रों से विद्यालय के साथ निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रबंधक शक्ति गोयल, उपाध्यक्ष राम गोयल, सचिव विनोद गुप्ता और प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। समापन पर पूर्व छात्रों को विद्यालय परिसर का भ्रमण करवाया गया।

सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें