फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व सरपंच, समिति सदस्य को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर(व्यासपुर)। कस्बा बिलासपुर का नाम बदल कर व्यासपुर करने पर श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति की ओर से लड्डू बांटे गए। इसके अलावा समिति के सदस्य रविभूषण व पूर्व सरपंच चंद्रमोहन कटारिया को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समिति के प्रधान अनिल कक्कड़ ने बताया कि बिलासपुर का नाम व्यासपुर करने को लेकर समिति के सदस्य मास्टर रविभूषण ने लगभग डेढ़ दशक पहले स्वर्गीय दर्शन लाल जैन के मार्गदर्शन में व्यासपुर करने की मांग उठाई थी। पूर्व सरपंच चंद्रमोहन कटारिया ने अपने कार्यकाल में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सामूहिक प्रयास किया गया था। रवि भूषण ने कहा कि कस्बा के मध्य में महर्षि वेद व्यास सरोवर स्थित है, जाे प्राचीन व ऐतिहासिक है। उनके नाम से बिलासपुर नाम पड़ा था। व्यासपुर नाम होने से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। इस मौके पर विपिन सिंगला, सूरजभान सैनी, सतीश चुग, मुकेश बंसल, दीपक छाबड़ा, देवेंद्र अरोड़ा, राजकुमार वर्मा, विनेश सिंगला, हरीश मेहंदीरत्ता, कमल धमीजा, रणजीत सैनी, डॉ. सुनील त्यागी, संदीप कुमार, अशोक धीमान, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें