व्यासपुर में अटल कैंटीन रसोई का निरीक्षण करते पूर्व विधायक व मार्केट कमेटी चेयरमैन। प्रवक्ता
व्यासपुर। सढौरा से भाजपा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने शनिवार को व्यासपुर मार्केट कमेटी कार्यालय में संचालित अटल श्रमिक किसान कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां भोजन कर रहे किसानों, मजदूरों तथा कर्मचारियों से भी बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पहली बार प्रदेश की अनाज मंडियों में अटल श्रमिक किसान कैंटीन की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों और मंडी में कार्य करने वाले लोगों को सस्ता और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इन कैंटीनों में मात्र दस रुपये में साफ-सुथरा, शुद्ध और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले किसानों और श्रमिकों को काफी राहत मिल रही है। मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों और वहां काम करने वाले मजदूरों को दिनभर मंडी में रहना पड़ता है। ऐसे में कम कीमत पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध होना उनके लिए बहुत बड़ी सुविधा है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला और वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी ने बताया कि अटल श्रमिक किसान कैंटीन में प्रतिदिन लगभग 350 लोग भरपेट भोजन करते हैं। इस मौके पर दीपक भारद्वाज,चंद्रमोहन कटारिया, सुमित दुआ, दीपक छाबड़ा, सुरेश खारी मुगलवाली, विजय शांडिल्य, संजीव मिलकड़ा, संजीव पाबनी, मुकेश बंसल, अतुल सिंगला, राजेश धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद