फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व विधायक भूखड़ी को दी नम आंखों से अंतिम विदाई

Tue, 21 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजपाल भूखड़ी। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। साढौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार तड़के हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 58 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भूखड़ी में किया गया, जहां भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी अंतिम विदाई देने पहुंचे।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और विधायक अकरम खान ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजपाल भूखड़ी कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे। उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र ने एक समर्पित नेता को खो दिया है। राजपाल भूखड़ी वर्ष 2009 से 2014 तक साढौरा से विधायक रहे।
विज्ञापन

उनके कार्यकाल में करीब तीन दशक बाद कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की थी। वे अपनी सादगी, स्पष्टवादिता और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे तथा लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे। पिछले नगर निगम चुनाव में उनकी पत्नी किरण देवी ने मेयर पद का चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा के दौरान उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर मुलाना विधायक पूजा चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के प्रतिनिधि बलजीत सिंह, भाजपा नेता ऋषिपाल इंजीनियर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरपाल गुर्जर, सतपाल कौशिक, अशोक मेहता, जाकिर हुसैन, प्रो. रायसिंह गुर्जर सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें