फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व ड्राइवर ने साथी के साथ की थी लूट, गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। न्यू बस्ती कॉलोनी में पीलिंग व्यापारी हिमांशु के घर लूटपाट करने के मामले में सीआईए 2 की टीम ने कुछ ही घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मुंडाखेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ बिंद्र के रूप में हुई। आरोपी व्यापारी के पास पहले ड्राइवर की नौकरी करता था। आरोपी का साथी विशाल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अभी तक सामने आया है कि आरोपियों ने महाराजा अग्रसेन चौक के पास लूट की योजना बनाई थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। रविंद्र पर पहले जगाधरी में एनडीपीएस एक्ट और छछरौली में मारपीट का मामला दर्ज है। एनडीपीएस एक्ट में उसे साल 2015 में 10 साल की सजा हुई थी। इस मामले में सेक्टर 17 थाना में लूट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीआईए टू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ बिंद्र को त्रिवेणी चौक से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की एक जोड़ी कड़ा व सोने की अंगूठी बरामद की गई है। रिमांड के दौरान आरोपी के साथी व जेवरात, हथियार, बाइक की बरामदगी की जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु ने बताया कि उसकी जड़ौदा में भोलानाथ इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्टरी है। वह वीरवार की शाम फैक्टरी से अचानक घर पर आया तो दो युवकों घरे में दिखे, जिन्होंने हेलमेट पहने हुए थे। एक लड़के ने पत्नी ऋचा के सिर पर पिस्तौल तानी थी और दूसरा लड़का बेडरूम में बनी अलमारी को खोलकर जेवर एक कपड़े पर इकट्ठे किए थे, जिसमें सोने के दो कड़े, सोने की चार अंगूठियां, सोने का एक झुमका, सोने की एक चेन जिसमें डायमंड का पैंडल था और एक जोड़ी डायमंड के झुमके, एक सोना का सेट व नकदी थी।
विज्ञापन

हिमांशु ने बताया कि जब उसने लड़के को पकड़ने का प्रयास करते हुए शोर मचाया तो उनसे हाथापाई हो गई। इसी हाथापाई के दौरान एक लड़के के सिर से हेलमेट उतर गया जो मुंडाखेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ बिंद्र था। वह कई साल पहले ड्राइवर की नौकरी करता था। उसे चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया।इसके बाद दोनों बदमाश उसे और उसकी पत्नी ऋचा को धक्का देकर वहां से नकदी और ज्वेलरी उठाकर फरार हो गए। हिमांशु ने बताया कि भागते समय आरोपी रविंद्र अपने साथी को विशाल कहकर आवाज लगा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें