फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर भुलाएं सभी मतभेद : अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कस्बा के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर, प्राचीन मनोकामना मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर तथा श्रीकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजनों की धुनों पर थिरकते हुए फूलों की होली खेली। वहीं ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तोरोंवाला तालाब पर स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में होली के रंग राधा-कृष्ण संग के दौरान पंडित मोहन शुक्ला के भजनों का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। फूलों की होली भी खेली गई। इसके बाद भंडारा वितरित किया गया। नव निर्वाचित पार्षद अंकित गोयल ने होली के शुभ अवसर पर आपसी मतभेद भुलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्णा मंदिर में भी राधा-कृष्ण की झांकियों संग महिलाओं ने फूलों की होली खेली। इस दौरान भजन-कीर्तनभी किया गया। मौके पर सचदेव चुघ, पंकज चुघ व भीष्म चुघ भी मौजूद रहे। प्राचीन मनोकामना मंदिर में राधा कृष्ण मंडल की ओर से पहली बार भजन संध्या संग फूलों की होली का आयोजन किया गया। पुजारी श्यामल दास ने राधा रानी चरण पादुका का पूजन करके इसकी शुरुआत की।
इसके बाद भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नाचते हुए फूलों की होली खेली। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्री दुर्गा मंदिर में पंडित रतन त्यागी द्वारा विधिवत पूजन करवाने के बाद मोहित शुक्ला ने भजनों के माध्यम से गुणगान किया। मौके पर शिवम अग्रवाल, प्रदीप सखुजा, सन्नी, अमन गुप्ता व परवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में बीके सुलोचना की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीके हरदीप ने मुख्य वक्ता के तौर पर होली के आध्यात्मिक महत्व को समझाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर त्योहार गहरे आध्यात्मिक संदेश देता है। होली हमें सिखाती है कि जीवन रंगों की तरह विविधतापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें एक-दूसरे को प्रेम और सद्भाव का रंग लगाना चाहिए। बीके सुलोचना ने सभी को प्रेरित किया कि अगर किसी से लंबे समय से बात नहीं हुई है, तो पहल करके होली की शुभकामनाएं दें। रिश्तों में दूरियां होली के रंगों से मिटा दें। इस अवसर पर परमपिता शिव बाबा को होली निमित्त भोग भी अर्पित किया गया। इस मौके पर, अवध बिहारी, प्रेम अरोड़ा, मुनीष गर्ग, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें