फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने गाड़ी पकड़ी, 10 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलसिया वन रेंज छछरौली से बेशकीमती खैर की लकड़ी काटकर भाग रहे बोलेरो सवारों की घेराबंदी की गई तो आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान वाहन में 10 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई। मामले में वनरक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इससे पहले छछरौली वन रेंज अधिकारी को सूचना मिली थी जाटों वाला गांव से खैर की लकड़ी से भरी एक गाड़ी गुजरेगी। इसके बाद टीम ने खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप बोलेरो का पीछा किया।
विज्ञापन

अनुज कुमार वनरक्षक इंचार्ज डारपुर ब्लॉक, छछरौली रेंज ने शिकायती पत्र में कहा कि सरकारी जंगलों से कटी खैर के पेड़ों की लकड़ी गांव जाटांवाला से कुछ व्यक्ति एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप में भरकर बेचने की फिराक में थे। इसकी सूचना उन्होंने साथी कर्मचारी अजय पाल वन रक्षक इंचार्ज इब्राहिमपुर, देवव्रत वन रक्षक इंचार्ज चिकन बीट तथा योगेश कुमार वन रक्षक इंचार्ज दादुपुर बीट को दी। इसके बाद टीम बनाकर गांव खानुवाला के नजदीक मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई। इस दौरान एक मोटर साइकिल गांव लेदी की तरफ से आती दिखाई दी। मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति की पहचान अब्दू गांव चुहड़पुर, मंगल सिंह व सूफियान गांव जाटांवाला के तौर पर की गई। जब मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो वे फरार हो गये। इसके तुरंत बाद मोटर साइकिल के पीछे एक बोलेरो पिकअप भी आती दिखाई दी। बोलेरो पिकअप के नजदीक आने पर जब टार्च की रोशनी से नाकाबंदी पर रोकने का इशारा किया गया तो पिकअप चालक गाड़ी को नाकाबंदी से तेज गति कर फरार हो गया। गाड़ी को आरोपी तालिब चला रहा था। गाड़ी में चालक के साथ वाली सीट पर एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। गाड़ी चालक खानुवाला मोड़ से पिरथीपुर की तरफ भागा। पीछा करने पर आरोपी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें