फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वन विभाग ने पकड़ी खैर की बड़ी खेप

Fri, 14 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली (यमुनानगर)। वन विभाग के कर्मचारियों ने खैर की लकड़ी की एक बड़ी खेप पकड़ी है। वन विभाग ने एक बड़े कैंटर में भरी लगभग 90 क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी है। खैर से भरा कैंटर का छछरौली से पीछा करते कैंटर करनाल में पकड़ा है। वन गार्ड की तरफ से इंद्री थाना में शिकायत दी गई है। कैंटर को इंद्री थाना में सीज कर दिया गया है।
वन विभाग के रक्षक अनुज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूचना मिली है कि कुछ लोग जंगल से चोरी की खैर की लकड़ी एक कैंटर में भरकर बेचने करनाल की ओर जा रहे हैं। ट्रक के साथ स्विफ्ट कार भी चल रही है, जिसमें बैठे लोग ट्रक की निगरानी कर रहे थे। इस सूचना पर उसने अपने साथी के साथ गश्त शुरू की और पुलिस को भी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कलसौरा गांव के पास नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे जब संदिग्ध कैंटर वहां पहुंचा, तो उसे रुकने का इशारा किया गया। चालक ने नाका तोड़कर तेज गति से कैंटर को भगाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को टक्कर मारने की कोशिश की। कैंटर के साथ चल रही कार में मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश में लगे रहे।
करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कैंट्र को डबकौली गांव के पास रोका गया। खुद को घिरा देख चालक असरफ और अन्य आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। अनुज कुमार और उनकी टीम ने कैंटर की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में छिली खैर की लकड़ी मिली। वन विभाग की टीम ने ट्रक जब्त कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दाउद, इरशाद, अशरफ और सरवेज लंबे समय से खैर की लकड़ी की तस्करी में लिप्त हैं। इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस बार भी इन्होंने वन्य प्राणी विहार जंगल खिल्लावाला से लकड़ी काटी है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें