फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंशन के लिए तपती धूप में खड़े होने को मजबूर

Sat, 20 Jun 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में बैंक के बाहर धूप में खड़े होकर इंतजार करते बुजुर्ग। परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। देहात में पेंशन वितरण बंद होने से क्षेत्र के बजुर्गों व दिव्यांगों को पेंशन लेने के लिए बैंक के बाहर तपती धूप में इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह हालात कस्बे के एचडीएफसी बैंक की शाखा के बाहर कई दिनों से हैं। लेकिन बैंक की तरफ से इन बजुर्गों व दिव्यांगों के लिए बैंक के बाहर छाया तक का इंतजाम न किए जाने से इनमें रोष है।
फाजलपुर गांव की रकैया, अब्बल हसन व मेहंदी हसन के अलावा कनीपला के माम चंद ने बताया कि मार्च तक को बैंक की एजेंसी के कर्मचारी उन्हें घर पर ही पेंशन बांटते थे। लेकिन मार्च के बाद से उन्हें पेंशन लेने के लिए गांव से दूर करीब 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय करके बैंक की शाखा तक आना पड़ता है, जिससे उनको काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

बुजुर्गों के मुताबिक उनके पास इतनी दूर जाने के लिए साधन भी नहीं होता है। जैसे तैसे बैंक शाखा तक पहुंच जाओ तो चिलचिलाती गर्मी और धूप में बुजुर्गों को अपनी बारी के इंतजार में घंटों तक बैंकों के बाहर भूखे-प्यासे खड़ा रहना पड़ता है। मोहम्म्द इसरान, सुधीर भल्ला व भवेश ने बताया कि कई दिन पहले तो जिला परिषद के उपाध्यक्ष अनिल संधू ने इन बजुर्गों की हालत देखकर उनके लिए जलपान व पेयजल की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

खुद एसी में बैठे बैंक कर्मचारियों को इन बुजुर्गों की हालत पर तरस नहीं आया है। बैंक को इनके लिए छाया व पेयजल का प्रबंध करने के अलावा पेंशन देने के लिए विशेष काउंटर बनाना चाहिए। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक विशाल आनंद ने बताया कि उनकी शाखा से लगभग 10 हजार पेंशनधारक जुड़े हैं। जिन्हें हर माह की 10 तारीख से पेंशन प्रदान की जाती है। जब कभी भी बहुत अधिक संख्या में पेंशनधारक आ जाते हैं तो समस्या हो जाती है। बैंक के बाहर उनके लिए छाया का प्रबंध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें