फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल लीग : यमुनानगर ने कुरुक्षेत्र को 5 गोल से हराया

Thu, 18 Dec 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में ​मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पांच दिवसीय जोनल फुटबॉल लीग का बुधवार को आगाज हो गया। हालांकि घने कोहरे ने खेल में खलल डाला और इसके चलते कार्यक्रम निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ। वहीं मौसम के कारण मुख्यातिथि राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी देरी से पहुंचे। कार्यक्रम नौ बजे के बाद साढ़े 10 बजे शुरू हो पाया। पहले दिन कुल चार मैच हुए। मेजबान यमुनानगर ने कुरुक्षेत्र टीम को पांच गोल से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
देरी के बावजूद पहले दिन के शेड्यूल सभी मैच पूरे करवाए गए। इस दौरान पहला मैच डीएफए हिसार व डीएफए पंचकूला के बीच खेला गया। इसमें हिसार ने शानदार खेल दिखाया और पंचकूला को तीन गोल के अंतर से हराया। दूसरे मैच के लिए मेजबान डीएफए यमुनानगर मैदान में उतरी, जिसमें डीएफए कुरुक्षेत्र की टीम से भिंड़ी। 40 मिनट के मैच के दौरान दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

यमुनानगर ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी खेमे में पांच गोल दागे। इस दौरान कुरुक्षेत्र की टीम न तो यमुनानगर को गोल करने से रोक सकी और न उनके खेमें में कोई गोल दाग सके। यमुनानगर ने कुरुक्षेत्र को पांच गोल से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद कैथल डीएफए और डीएफए अंबाला के बीच मैच खेला गया।
दोनों टीमों ने 40 मिनट मैदान पर एक दूसरी को कड़ी टक्कर दी। परंतु दोनों टीमें कोई गोल नहीं दाग सकी और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। करनाल डीएफए और आरएफए यमुनानगर के बीच मैच हुआ। इसमें करनाल ने यमुनानगर को एक गोल से हराया। मंत्री विपुल गोयल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर और रंगीन गुबारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान मंत्री विपुल ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में तेजली खेल परिसर के होस्टल में आवासीय फुटबॉल खेल अकादमी चलाई जा रही है। उन्होंने सरकार की खेल नीतियों व योजनाओं के बारे बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषण के 90 करोड़ से तेजली खेल परिसर की सूरत बदली जाएगी। जल्दी घोषणा की राशि जारी कर रुके काम करवाए जाएंगे।
इस दौरान मंत्री गोयल ने जिला फुटबॉल संघ को 11 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं आयोजन समिति सचिव पंकज चुघ ने मंच संचालन और कॉमेंट्री की। प्रतियोगिता के दौरान मुख्यातिथि का अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी आशु और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान मनप्रीत कौर ने इसकी अगुवाई की।
कार्यक्रम के दौरान जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, महासचिव नरेंद्र चुघ, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, पूर्व महापौर मदन चौहान, भाजपा महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. सोनाली सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लीग में इस तरह होंगे मैच
लीग में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इसमें प्रत्येक टीम के चार-चार लीग मैच हैं। टीमों को ए और बी दो पूल में रखा गया है। दोनों पूल में चार-चार मैच होंगे और दो-दो टीमें लीग की विजेता चुनी जाएंगी। दोनों पूल से कुल चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इसमें दोनों पूल की विजेता टीमों के क्रॉस मैच करवाए जाएंगे। सेमीफाइनल से दो विजेता टीमें चुनी जाएंगी और फिर वे फाइनल में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। इसमें विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि होंगे। वे विजेताओं को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित करेंगे।

तेजली खेल परिसर में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें