फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 अप्रवासी मजदूरों के परिवारों को रोजाना राशन मुहैया करा रही कोरोना संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली कोरोना संघर्ष समिति लोक डॉउन के चलते अप्रवासी मजदूरों को राशन वितरण जारी रखे हुए है। संघर्ष समिति के सदस्य सक्षम परिवारों से राशन एकत्रित कर जरूरतमंद बेसहारा और अप्रवासी मजदूरों को बांटने का कार्य कर रही है। समिति सदस्य राम कुमार जयधरी ने बताया कि रोजाना करोना संघर्ष समिति 100 परिवारों को राशन मुहैया करा रही है। जनता से अपील की है कि देश में आई महामारी आपदा की घड़ी में हमें अपने आसपास जरूरतमंद लोगों के राशन देना चाहिए। ताकि गरीब के घर का चूल्हा भी जल सके। देश के ऊपर बहुत बड़ा संकट आया हुआ है और इस संकट से हम मिलजुल कर पार पा सकते हैं। इसलिए इस समय अपने आसपास जहां तक संभव हो सके लाचार बेसहारा जरूरतमंदों की मदद करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें बार बार साबुन से हाथ धोए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें