फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी शंकर मंदिर धर्मशाला में प्रवासी एवं गरीब व्यक्तियों को भोजन किया जा रहा वितरित

विज्ञापन
जरुरतमंदो को भोजन वितरित करते श्री सनातन धर्म सभा सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर श्री गौरी शंकर मंदिर धर्मशाला में धर्म स्थान रक्षक कमेटी, अग्रवाल सभा, सनातन धर्म सभा, श्री गुरुद्वारा साहिब, विष्णु गार्डन, शिव मंदिर विष्णु गार्डन की सभी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से मिलकर प्रवासी एवं गरीब व्यक्तियों के लिए भोजन वितरित करने का विशेष अभियान चलाया हुआ है। संस्थाओं के सदस्य पार्षद प्रवीण शर्मा पिन्नी, संदीप गोयल गट्टू, मनोज गुप्ता, प्रदुमन सिंह लाड्डी, ललित गुप्ता, गोपाल मित्तल, अश्वनी गोयल, बलजीत गंभीर, भारत मित्तल, शगुन शर्मा, अमन, ऋषभ, शिवांक मित्तल, यतीन मित्तल, अशोक, रविंद्र गर्ग व अन्य भोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग कर रहे है। संस्था के ललित गुप्ता ने कहा कि सभी संस्थाएं उन व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हैं जो लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भोजन की व्यवस्था में साथ दे रहे हैं। संस्थाए प्रतिदिन लगभाग 1500 पैकेट खाने के बनाकर निशुल्क वितरित कर रही है। इसके अलावा लोगों को फेस मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिक्षा मंत्री कंवरपाल व अन्य शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें