भोजन के पैकेट वितरित करते एसोसिएशन सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी
लॉकडाउन के दौरान विष्णु गार्डन गुरुद्वारा साहिब की ओर से भोजन की सेवा शुरू की गई, जो कि लॉकडाउन 3 में भी जारी है। विष्णु गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रद्युमन सिंह लाडी ने बताया कि इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए सैनिटाइजर व फेस मास्क भी बांटे गए। उन्होंने बताया कि इस कार्य में पार्षद प्रवीण शर्मा, ललित गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। ललित गुप्ता ने कहा कि सबका फर्ज बनता है कि संकट की घड़ी में जिला प्रशासन का साथ दे। कोरोना व लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि गौरी शंकर मंदिर में भी लॉकडाउन के शुरू से ही शिक्षामंत्री कंवरपाल के निर्देशानुसार व प्रेरणा से अन्न की सेवा शुरू की गई। जिसमें शहर वासियों का पूरा भरपूर सहयोग व समर्थन मिला।