यमुनानगर। जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बुधवार को भगवान वाल्मीकि जी का प्राक्टय दिवस मनाया गया। शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन प्रधान विक्रांत चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए रास्ते पर चल कर मानवता को सही राह दिखानी चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता दिलीप कंडारा, मनोज कुमार, सुशील कौशल, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पवन पूनिया, सुनील कुमार अधिवक्ता विजय चौधरी, मधु चौधरी, विक्की बांगड, साहब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद