फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हर हाल में कराई जाए फॉगिंग : घनश्याम दास अरोड़ा

विज्ञापन
डेंगू से बचाव को लेकर गेस्ट हाउस में बैठक करते विधायक घनश्याम दास अरोडा। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर अलग-अलग विभागों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में यमुनानगर विधायक घनश्यायम दास आरोडा ने कहा कि शहर में हर हाल में फॉगिंग कराई जाए। यदि, फॉगिंग की दवा कम है तो तुरंत ही खरीद की जाए। उन्होंने जिला मलेरिया विभाग को भी मरीजों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कैनाल गेस्ट हाउस में डेंगू की रोकथाम को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक घनश्याम दास अरोडा ने की। इस मौके पर जिला मलेरिया विभाग ने अब तक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बातया कि अब तक जिले में 97 मरीजों में डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है।
अभी भी लगातार मरीज सामने आ रह हैं। इस पर विधायक ने चिंता व्यक्त की और उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के जो भी काम हैं उन्हें किया जाए। शहर में हर हाल में फॉगिंग की जाए। जिससे लोगों को डेंगू के डंक से बचाया जा सके। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी भी मौजूद रही।
विज्ञापन


डेंगू के दो नए केस मिले

यमुनानगर। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी डेंगू के दो केस सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 97 हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें