फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे ने मंद की ट्रेनों की रफ्तार, यात्री रहे परेशान

Mon, 19 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट लेते यात्री। संवाद - फोटो : राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार मंद कर दी है। घंटों की देरी से चल रही ट्रेनों के यात्री समय पर अपने गतंव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ट्रेनों की देरी के कारण लोगों की यात्रा का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है। रविवार को हिमगिरि सुपरफास्ट मेल साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, चंडीगढ़ सुपरफास्ट पौने चार घंटे लेट रही।
शहर की दशमेश कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्हें जम्मूतवी जाना था। हिमगिरी में आरक्षण था, लेकिन अत्याधिक देरी से चलने के कारण उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा हिमगिरि सुपरफास्ट मेल सात घंटे 28 मिनट की देरी से पहुंची। तड़के चार बजकर के बजाए दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर पहुंची। गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस चार घंटे 26 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे 47 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, गाड़ी संख्या 19326 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे 25 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 19325 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे 05 मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 28 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 12588 जम्मूतवी गोरखपुर सुपरफास्ट एक घंटा 55 मिनट, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 51 मिनट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा 51 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें