गोद भराई की रस्म अदा करते पूर्व मंत्री कंवरपाल व अन्य। प्रवक्ता
यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी में महिलाओं, बच्चों और आमजन को पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कंवरपाल ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत समाज की नींव हैं। बच्चों के शुरुआती वर्षों में उनके पोषण, स्वास्थ्य और सही देखभाल पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इस अवसर पर प्रदेश महिला आयोग सदस्य सुमन चौधरी, बाल कल्याण समिति सदस्य पूनम अग्रवाल, रामपाल सिंह, गौरव गोयल, कैलाश चंद शर्मा, कपिल मनीष गर्ग, गुलशन अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद