फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फ्लाइंग स्क्वायड ने स्कार्पियो से पकड़े 15 लाख रुपये

Tue, 10 Sep 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर कैल टी प्वाइंट पर जांच के दौरान थाना सदर जगाधरी पुलिस और चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने काले रंग की स्कार्पियो कार से 15 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह रुपये कार के अंदर रखे स्कूली बैग व कपड़े में लपेटकर रखे हुए थे।
पूछताछ के दौरान कार चालक सेवानिवृत्त फौजी फतेहपुर निवासी जसविंद्र से पुलिस ने इन रुपयों से संबंधित दस्तावेज मांगे। सेवानिवृत्त फौजी ने बताया कि उसने लोन पर यह कार ली थी। यह रुपये कार की किस्त जमा कराने के लिए वह ले जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसने 10 दिन पहले लोन पर स्कार्पियो कार ली थी। इसको लेकर उसने पिछले महीने गोल्ड लोन मुथूट फाइनेंस कंपनी से लिया हुआ था। गांव में कुछ प्रापर्टी भी बेचनी थी लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद एचडीएफसी बैंक से लोन लेकर स्कार्पियो कार खरीदी थी। जब पता किया तो जानकारी मिली कि एचडीएफसी बैंक का ब्याज साढ़े नौ प्रतिशत है और मुथूट फाइनेंस कंपनी का ब्याज एक प्रतिशत है।
विज्ञापन

इस पर गोल्ड लोन के रुपये कार की किस्त भरने के लिए जब वह जगाधरी की ओर जा रहे थे तो पुलिस ने उनकी गाड़ी को चेकिंग के लिए रोक लिया। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। सदर जगाधरी थाना प्रभारी हवा कौर का कहना है कि कैल टी प्वाइंट पर जांच के दौरान कार से 15 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इनकी जांच की जा रही है। यदि मालिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है तो यह रुपये ट्रेजरी में जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें